पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। जिला पंचायत की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सुबह बरेली में कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद शाम को तस्वीर बदल गई। टेंडर निरस्त्रीकरण की खींचतान को लेकर चल रही माथापच्ची का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। चर्चित ऑनलाइन 95 और ऑफलाइन 112 कुल 207 टेंडर अपरिहार्य कारणों से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। पिछले दिनों ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत बीस करोड़ के करीब 95 टेंडरों की प्रक्रिया में झोल सामने आया था। इसमें जिला पंचायत के पंजीकृत ठेकेदारों ने कई स्तर पर शिकायत कर अनियमितता बरते जाने के आरोप लगाए थे। आरोप था कि डोंगल के प्रयोग से लेकर अवकाश के दिन में की गई प्रक्रिया सवालों को घेरे में है। इसकी डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जांच कराई थी। जांच में समिति के अध्यक्ष सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, लोनिवि के अधीशासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.