भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तमाम सरकारी कर्मियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम के साथ-साथ तमाम एडीएम, एसडीएम, एसडीसी और अन्य पदाधिकारी और कर्मचारियों की संपत्ति आमलोग देख सकते हैं। ब्योरा के मुताबिक भागलपुर के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की संपत्ति से ज्यादा डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के पास है। डीएम का पूरा परिवार सोना-चांदी का शौकीन है। इनके परिवारीजनों के पास नकदी भी बैंक में है। आयुक्त के पास नोएडा में फ्लैट है। इलाहाबाद में घर है। लखनऊ और चित्रकुट में कृषि योग्य भूमि है। उनकी पत्नी के पास भी नोएडा में फ्लैट है और ग्रेटर नोएडा में घर है। आयुक्त के पास नकदी 90 हजार और पत्नी के पास 95 हजार है। डीएम के पास 60 हजार नकदी है। बैंक में 7 ला...