बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- कमिश्नर ने सर्वा गांव पहुंच समृद्धि यात्रा की तैयारी का लिया जायजा फोटो 26 शेखपुरा 05 - डीएम शेखर आनंद के साथ सर्वा गांव का निरीक्षण करते कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक मार्च को सीएम नीतीश कुमार के सर्वा गांव में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा सर्वा गांव पहुंचे। डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी के साथ मिलकर किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने विधि व्यवस्था को लेकर काफी देर तक मंत्रणा की और दोनों अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर ने पंचायत भवन, हैलीपैड, पार्किंग स्थल, जनसंवाद स्थल और खेल मैदान का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देशों को पालन किया जाएगा। शिलान्यास और उद्घाट...