मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विधानसभा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार व अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दस अप्रैल को होने वाले अंतिम प्रकाशन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए,अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि मतदाता सूची नोटिस बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, तहसीलों और मतदान केंद्रों पर भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही आम लोग भी मतदाता सूची का अवलोकन कर सके। कमिश्नर ने बैठक में मतदाता संख्या, जेंडर रेशियो, युवा मतदाता, दिव्यांग व वीआईपी मतदाताओं के आं...