अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर का औपचारिक निरीक्षण मंडलायुक्त संगीता सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के भवन निर्माण, आधारभूत संरचना एवं चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता मानक, समयबद्धता तथा निर्माण सामग्री की स्थिति का गहन परीक्षण किया। कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय से संबंधित समस्त निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुल सचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उप...