बरेली, मार्च 20 -- कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। भले ही वह औचक रुप से यहां निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, लेकिन सड़कों समेत विभागीय परिसर की सफाई व्यवस्था सुबह से ही चाक चौबंद करने में कर्मचारी जुटे रहे। कमिश्नर ने राजस्व अभिलेखागार, शस्त्रालय समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाएं परखीं, वहीं खामियों को दुरुस्त कर शासन की मंशा के अनुरुप पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कमिश्नर सबसे पहले नाजिर कार्यालय और राजस्व लेखागार विभाग पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों से रिकार्ड लेकर गहनता से इसकी जांच की। फाइलों का रखरखाव ठीक न मिलने पर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह शस्त्रालय पहुंचे, यहां शस्त्रों का रखरखाव के साथ ही इनकी संख्या की जानकारी भी ली। उनके निरीक्षण करने के दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य वि...