हापुड़, जुलाई 28 -- कमिश्नर और डीआईजी ने ब्रजघाट गंगानगरी का दौरा कर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों के साथ ही शिवभक्तों की सुविधा को कराई जा रहीं जन सुविधा को बारीकी से परखते हुए कड़े दिशा निर्देश जारी किए। सावन मास की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह जाम मुक्त, सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से सीएम योगी लगातार कड़े दिशा निर्देशन देते हुए स्वयं मॉनिटरिंग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। इसी के चलते पुलिस और प्रशासन के आला अफसर अपने स्तर से कोई भी खामी बाकी छोडऩे को तैयार नहीं हैं। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी मंगलवार की शाम को मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचे, जिन्होंने जनपद और तहसील स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ आवागमन से जुड़े मुख्य स्थानों समेत गंगा किनारे का पथ भ्रम...