मिर्जापुर, मई 29 -- मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने संगमोहाल फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बनाए गए स्ट्रीट वेंडर जोन में विंध्य फूड कोर्ट स्थापित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने शुक्रवार को विंध्य फूड कोर्ट का शुभारंभ किया। इससे समूह की महिलाओं को न केवल स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि कमिश्नरी और विकास भवन आने वाले लोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ ही अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पहल की है। उन्होंने अभी जिले के 12 ब्लॉकों में साड़ी बुनाई केंद्र स्थापित कराने के बाद अब समूह की महिलाओं के लिए विंध्य फूड कोर्ट खोलवाया है। करीब दो दर्जन महिलाओं को दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा, इडली, सांभर आदि बनाने का ट्रेनिंग दिलाने के बाद शु...