मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले भर के मतदान केंद्रों पर शनिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान नये मतदाताओं ने फार्म-6, 7 एवं 8 के अपना फार्म जमा किए। वहीं निर्वाचन आयोग के रोल आब्जर्वर/ कमिश्नर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किए। अभियान के दौरान जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार 391 मतदाताओं ने फार्म जमा किए। कमिश्नर/ निर्वाचन आयोग के रोल आब्जर्वर राजेश प्रकाश ने नगर विधानसभा के घंटाघर व गुरुनानक इँटर कालेज मतदान केंद्र पर पहुंच कर पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किए। उन्होने इस दौरान बूथ पर जमा किए गए फार्म-6,फार्म-7 व फार्म-8 के संबंध में जानकारी ली। डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 396-मिर्जापुर नगर विधानसभा क्...