सहारनपुर, जनवरी 30 -- कमिश्नर आवास के सामने दिनदहाड़े एक युवती से मोबाइल फोन छीनेती का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली देहात के बेहट रोड स्थित मित्तर नर्सरी निवासी अशिता पुत्री राजेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी को वह बेहट अड्डे से कमिश्नर कार्यालय जा रही थी। जब वह कमिश्नर आवास के सामने पहुंची, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने तुरंत थाना सदर बाजार पहुंचकर घटना की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कह...