गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। द कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान एवं मतगणना के बाद सुनील मणि त्रिपाठी अध्यक्ष चुने गए, जबकि मंत्री पद पर रमन कुमार श्रीवास्तव की जीत हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इंदू भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष एवं मंत्री पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव कराया गया, जिसमें 83 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर सुनील मणि त्रिपाठी को 49 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्धंदी विनय कुमार उपाध्याय को 34 मत प्राप्त हुए, जबकि तीन मत पत्रों में किसी को वरीयता नहीं दी गई थी। मंत्री पद पर रमन कुमार श्रीवास्तव को 60 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी शिव शरण यादव को 22 मत मिले। इस पद पर एक मत अवैध हो गया।चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य मिठाई लाल यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम...