आगरा, सितम्बर 5 -- कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। एक सितंबर को कथित अनियमितताओं और अन्य समस्याओं को लेकर भेजे गए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पर कोई संज्ञान नहीं लिए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। सोमवार को बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीपाल सिंह बघेल और महासचिव वीर बहादुर उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में बैठक हुई। अगले सप्ताह अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से मिलने लखनऊ जाएगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सहाय जौहरी, उदयवीर सिंह यादव, अशोक श्रीवास्तव, सुंधाश सक्सेना और चंद्रकांत मिश्रा सहित अन्य अधिवक्...