वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। सात मई से शुरू स्व-जनगणना अभियान में रविवार तक मेयर, विधायक, कमिश्नर और डीएम सहित 7000 लोगों ने जनगणना पूरी की। डीएम एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपील की है कि जनगणना अतिमहत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सहभागी बनना चाहिए। यदि हम सभी अभियान से जुड़ेंगे और प्रत्येक घर तक जनगणना का संदेश पहुंचाएंगे तो वाराणसी पूरे उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा। बताया कि यह 21 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। निर्धारित अवधि में जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग-इन कर स्वयं एवं अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं स्व-जनगणना कर अन्य लोगों को प्रेरित करें। कम से कम दस परिवारों तक स्व-जनगणना का संदेश पहुंचाना होगा। ग्राम...