संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डीआईजी संजीव त्यागी ने बुधवार को धनघटा थाने और सीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। खास की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति जांची। कमियां पाए जाने पर जहां संबंधितों को चेताया,वहीं अच्छे काम पर शाबाशी भी दी।डीआईजी ने सबसे पहले सीओ धनघटा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीएनएस, ई -ऑफिस,पेशी कार्यालय व परिसर का जायजा लिया। सीओ कार्यालय का अपराध रजिस्टर, जेड रजिस्टर, आर्डर बुक रजिस्टर, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, एसआर रजिस्टर, कार्य वितरण आदि का अवलोकन किया। रजिस्टरों/अभिलेखों में प्रविष्टियां अद्यावधिक कराने, कार्यालय व परिसर की साफ़ सफाई प्रतिदिन कराने, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। इतना ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.