बदायूं, अप्रैल 8 -- विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव कमालपुर जल्लूनगर में पिछले लगभग एक माह से बिजली ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...