चंदौली, मार्च 8 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के कोहना कमालपुर से जमुरखा गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क अब तक नहीं बन पाई है। कच्ची सड़क से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश में कीचड़ होने से पैदल और चार पहिया वाहन से चलना मुश्किल हो जाता है। जबकि काफी संख्या में इस मार्ग से लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क दो दशक पूर्व ग्राम प्रधान जमुरखा के तत्कालीन ग्राम प्रदीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने ग्राम पंचायत के कोटे से बनवाया था। सड़क कच्ची तो बन गई परंतु आज तक सड़क पक्की नहीं बन पाई।ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से बात की गई लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं किया गया। जिससे आज उस रस्ते से गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी कच्चे मार्ग से स्कूल आते जाते हैं।वहीं कोहना कमालपुर, अ...