आजमगढ़, जून 3 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर-कटघर जलाल सड़क जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे सड़क से होकर आने-जाने वाले राहगीर आए दिन गिर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सरायमीर के कमालपुर चौराहे से कटघर जलाल मार्ग की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। पंद्रह वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी। विभागीय उदासीनता के चलते आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। जिससे सड़क जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। मामूली बारिश में भी तालाब बन जाती है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, सड़क के अगल-बगल दुकानदारी चौपट हो जाती है। यह सड़क कमालपुर, कटघर जलाल के साथ सुरही, नरईपुर सहित नंदाव ...