गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद बाहर कमाने जा रहे एक युवक को खजनी क्षेत्र के आमी नदी के छताईं पुल के पास रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक का सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सखौना गांव निवासी विवेक पाल ऑटो से बाहर कमाने जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विपिन पाल तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और ऑटो रुकवाकर युवक को बाहर खींच लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट की गई। यात्रियों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने विपिन पाल व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...