औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से अनैतिक संबंध रखने और पत्नी को प्रताड़ित करने को लेकर एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। नगर थाना के शाहपुर मुहल्ला निवासी उपेंद्र साव की पत्नी आरती देवी ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2013 में उनकी शादी देव थाना के पड़रिया निवासी उपेंद्र साव से हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में थी। उनकी 12 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी और 4 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार है। पति के द्वारा दहेज के रूप में दो लाख रुपए और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। इस बीच हरियाणा के सपला में उसे पति लेकर चला गया और वहीं नौकरी कर रहा था। उनके बगल में ही दाउदनगर के अमृत बीघा की एक महिला रह रही थी। उक्त महिला ने उनके पति को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसका उन्होंने विरोध किया तो पति उप...