गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। टास्क के माध्यम से कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवती से करीब सवा चार लाख रुपये ठग लिए। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, मानेसर ने मामला दर्ज किया है। सेक्टर-82 स्थित मैप्सको कासाबेला सोसाइटी निवासी अदिति द्विवेदी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ा गया था। उसे एक प्रोडक्ट को लाइक करने और कार्ट में ऐड करने का टारगेट दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ऐप में जोड़ा गया। उसने बताया कि वह इस कंपनी में रिसेप्शनिस्ट है। वह उसकी टास्क देने में मदद करेगी।उसे नाइका के प्रोडक्ट को ऐड और लाइक करने का टास्क दिया गया। उसे इसकी एवज में 125 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद उसे सुबह 10 बजे से लेकर रात नौ बजे तक काम करवाया गया, जिसकी एवज में उसे 425 रुपये दिए गए। उसे बोला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.