मिर्जापुर, जून 3 -- मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की शाम शेरवां मोड़ (गरौड़ी) के पास बालू लदे एक ट्रक की कमानी टूट जाने से ट्रक एक ओर सड़क पर झुक गया। इससे की एक लेन पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। तब जा कर इस मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के लालतापुर निवासी चालक विमलेश कोटा क्षेत्र से बालू लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे गरौड़ी गांव के समीप सड़क के ढलान वाले हिस्से में पहुंचते ही ट्रक की कमानी अचानक टूट गई। कमानी टूटने से ट्रक एक ओर झुक गया, हालांकि चालक की सतर्कता से वाहन पलटने से बच गया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक विजय कुमार राय, अभय नारायण सिंह तथा हंसलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुल...