प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय रिपोर्ट में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कमाई के मामले में डॉ. आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि खजुराहो उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। लंबे समय से शीर्ष पर रहने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई है।सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ने करीब 40 करोड़ की कमाई कर बाजी मारी, जबकि खजुराहो सिटी एक्सप्रेस ने लगभग 39 करोड़ की आय दर्ज की। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस 35 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में 'नो टेंशन', 24 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; जानें रूट खास बात यह है कि इस सूची में प्रीमियम ट्रेन मुम्बई दूरंतो व नई दिल...