प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। फाफामऊ में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब इसके टोल प्लाजा का निर्माण कार्य मलाक हरहर की ओर शुरू किया गया है। प्लाजा के साथ एक ऐसा कमांड सेंटर चार महीने में तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी लंबे ब्रिज की निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि यूपी में पहली बार किसी ब्रिज के लिए चौदह लेन का टोल प्लाजा बनाया जाएगा। सात लेन आने के लिए और सात लेन जाने के लिए होगी। इसकी लंबाई 700 मीटर रहेगी। प्लाजा से सटे हिस्से में तीन मंजिला कमांड सेंटर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए ब्रिज पर अगर कोई दुर्घटना होती है तो मिनटों में क्रेन पहुंचेगी और रूट को साफ करेगी।वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम के जरिए...