लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पटना में दर्ज एक शिकायत ने लखीसराय शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने सख्त रुख अपनाते हुए सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय बड़ई टोला की प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट और संबंधित सभी कागजात तलब किए हैं। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने, शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित करने तथा सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रधानाध्यापक द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति (ई-शिक्षाकोष पोर्टल) में लापरवाही बरती जा रही है। आरोप है कि विद्यालय में उपस्थिति दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.