नई दिल्ली, जनवरी 30 -- दिल्ली में 27 साल की महिला स्वाट कमांडो काजल की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना पर अब पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, कमांडो होने के बावजूद उसके पति ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। हमें अपने घरों और स्कूलों में लड़कों के पालन-पोषण पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, अपनी लड़कियों को मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा, परिवार/शैक्षणिक संस्थान किस तरह के पति/पुत्र/पुरुषों का निर्माण कर रहे हैं? गलती हमारे पालन-पोषण में है। उन्होंने आगे कहा, लड़कियों को अपने ऐसे पार्टनर के खिलाफ मजबूती से खड़े होना सिखाया जाना चाहिए। आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के बावजूद, सामाजिक नियम उन्हें बांधे ...