सासाराम, सितम्बर 27 -- बिहार के सासाराम में नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग शिवसागर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पुलिस की वर्दी में रंगदारी वसूलने और लूटपाट की साजिश रच रहे थे तभी पुलिस ने धावा बोल दिया। गिरफ्तार आरोपितों में एक नकली दारोगा और एक कमांडो की वर्दी में था, जबकि तीन अन्य सामान्य कपड़ों में थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, खिलौना पिस्टल, कार और पुलिस से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में तीन रोहतास और दो कैमूर जिले के रहने वाले हैं। प्रभारी सासाराम एसडीपीओ वन गौरव यादव ने रविवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे शिवसागर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग पुलिसकर्मी की वर्दी पहनकर हा...