नई दिल्ली, मई 12 -- साउथ सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विजय थलापति द्वारा शराबबंदी की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की है। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 19' फेम कुनिका सदानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है।कमल हासन ने क्या लिखा? विजय थलापति ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टेशनों के पास स्थित शराब की 717 दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया। ऐसे में कमल हासन ने ट्विटर (X) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'तमिल परिवारों की यह लंबे समय से अपेक्षा थी कि पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास स्थित शराब की दुकानों को हटाया जाना चाहिए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री,...