फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कोटला रोड स्थित अपना रिसोर्ट में हुई। जिसमें संगठन की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कमल यादव तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यरत जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को भंगकर नवीन कार्यकारिणी गठन करने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से सदस्यों का चयन किया था। इसके बाद पर्यवेक्षक एवं आगरा मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव और स्थापना संरक्षक एसएस उपाध्याय के निर्देशन में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। कमल यादव तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए। चंद्रवती सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष, रामानंद तेनगुरिया को महामंत्री, पंकज गोला को जिला प्रभारी, थान सिंह को संयुक्त मंत्री, कमलेश कुमार को प्रवक्ता सहित 28 सदस्यीय जिला कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.