देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को कलियर का नया कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। जबकि कलियर एसओ रहे रविंद्र कुमार को पथरी कोतवाली का एसओ बनाया गया है। पथरी के एसओ रहे मनोज नौटियाल और भिक्कमपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को पुलिस लाइन किया गया है। दोनों का देहरादून जनपद में ट्रांसफर हुआ है, जिस कारण दोनों दरोगाओं को पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा एसएसआई पथरी यशवीर को भिक्कमपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...