सोनभद्र, सितम्बर 3 -- अनपरा,संवाददाता। उप्र बिजली बोर्ड इम्पलाइज यूनियन क्षेत्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आपरेटिंग स्टाफ मनोरंजन केन्द्र में हुई जिसमें सत्र 2026-27 के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक पीएस पाण्डेय महामंत्री कोल फील्ड लेबर यूनियन सीटू की देख रेख में चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ राय ने चुनाव सम्पन्न कराया । सर्वसम्मति से हुए चुनाव में संरक्षक विशम्भर सिंह, अध्यक्ष कमलेश कुमार मौर्या ,कार्यवाहक अध्यक्ष रामसेवक ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र खरवार उपाध्यक्ष श्रवण यादव व दिनेश यादव मंत्री राजीव यादव, अतिरिक्त मंत्री राहुल,संयुक्त मंत्री अजीत कुशवाह व पवन कुमार ,श्रेया श्रीवास्तव व प्रियंका प्रजापति रहे कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व कार्यालय मंत्री जितेन्द्र बनाये गये। आडिटर की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र-2 को दी गयी

हिंदी हिन्दुस्तान की...