नई दिल्ली, जून 9 -- सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब कमलेश बिंद को एनकाउंटर में मार गिराए जाने के मामले की जांच की मांग कर दी है। राजभर ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में उनके सहयोगी मंत्री डा. संजय निषाद के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर डा. निषाद जांच की मांग कर रहे हैं तो जाहिर है कि उनके पास जानकारी होगी। ऐसे में जांच होनी चाहिए। गाजीपुर में 29 मई की रात होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाजीपुर के ही कटरा गैंग पर एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने कटरा गैंग के मुखिया शंकर पांडेय, कमलेश समेत कई लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू की थी। इसी बीच बुधवार की रात कमलेश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। कमलेश की 38 दिन ...