औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। पूर्व मंत्री एवं कई बार विधायक रह चुके वरिष्ठ नेता कमलेश पाठक के विरुद्ध दर्ज कथित फर्जी मुकदमे को समाप्त कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को औरैया जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्या एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कहा कि कमलेश पाठक बीते लगभग छह वर्षों से आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ रंगदारी और धमकी जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाना तथ्यहीन, दुर्भावनापूर्ण और कानून के मूल सिद्धांतों के विपरीत प्रतीत होता है। अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई को न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए मुकदमे को तत्काल समाप्त करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ...