शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस पर एसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आरके आजाद ने वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम एवं अपर्णा त्रिपाठी द्वारा संपादित पुस्तक "वाणिज्य और मानविकी में नवीन प्रवृत्तियां" का विमोचन किया। 344 पृष्ठों की पुस्तक में देश के 43 विद्वानों के लेख शामिल हैं। भूमिका बरेली-मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने लिखी है। यहां वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अनुराग अग्रवाल, राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमार सिंह, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. शालीन कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...