चतरा, दिसम्बर 15 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखण्ड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन पर जिला पर्यवेक्षक की सहमति के पश्चात चतरा भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात कमलेश कुमार सिंह को इटखोरी मंडल अध्यक्ष व शिवकुमार राणा को मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा के मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, निरंजन कुमार सिंह, रामाधार राम समेत अन्य का नाम शामिल है। सतीश दूसरी बार बने भाजपा केमण्डल अध्यक्ष पत्थलगड्डा में तेतरिया निवासी सह नोनगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाय...