हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही। लाइन मेंटेनेंस के लिए सुबह दस बजे से देर शाम चार बजे तक बिजलीघर से जुड़े ऊंचापुल और हरिनगर फीडर की आपूर्ति बाधित रही। दिन में घंटों तक बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...