हल्द्वानी, मई 31 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। शनिवार रात अंधड़ के दौरान कमलुवागांजा चौराहे के पास ट्रांसफार्मर पर विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई साथ ही यातायात भी रूक गया। दमकल ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पेड़ का निस्तारण किया।एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे सूचना मिली कि कमलुवागांजा चौराहे पर ट्रांसफार्मर पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। फायर यूनिट ने स्काई लिफ्ट मशीन की सहायता से ऊंचाई पर पहुंचकर वुडन कटर से पेड़ की लॉपिंग करते हुए उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और सड़क से हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया। टीम में एलएफएम अनुज शर्मा, डीवीआर श्याम सिंह नैनवाल, एफएम सुरेन्द्र सिंह नबियाल, हीरा सिंह तोमक्याल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...