धनबाद, अप्रैल 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के झींझीपहाड़ी स्थित नौंवी-दसवीं शताब्दी के बूढ़ानाथ मंदिर के समीप कमलिया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान लगभग 18 से 20 फीट लंबा और करीब 25 इंच चौड़ा एक मोटा लकड़ी का खंभा मिला। खंभा मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में उत्सुकता और भक्ति का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष तालाब स्थल पर पहुंच गए। कुछ महिलाओं ने खंभे की पूजा-अर्चना भी की। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो, योगेश्वर महतो, तपन कुमार महतो, दिलीप कुम्हार, सुधीर वर्मा, मनोज कुम्हार और उत्तम कुम्हार ने सुरक्षा के मद्देनज़र खंभे को पुनः तालाब में सुरक्षित रखवा दिया। गणेश महतो ने बताया कि खंभे पर कुछ लिखा हुआ प्रतीत होता है, लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में बूढ़ा बाबा मंदिर कमेटी द्वारा आगे की जांच और आवश्यक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.