प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत का पांच एवं छह जून को जौनपुर में आयोजित विचार वर्ग में प्रयागराज के कार्यकर्ताओं को प्रांत स्तर एवं जिले स्तर के दायित्व प्रदान किए गए। कमला सिंह को सह महिला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत, डॉ. अश्वनी द्विवेदी सह विचार विभाग प्रमुख, डॉ. वेद प्रकाश मिश्र प्रचार विभाग प्रमुख, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व ऋषिकेश को महानगर सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोमवार को बाजपेई डेंटल हॉस्पिटल टैगोर टाउन में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार सिंह थे। प्रांत संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. रंजन वाजपेई, मेला प्रमुख डॉ. अरुण कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- कृपाशंकर सिंह बने स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...