मधेपुरा, जनवरी 8 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर सपरदह में बुधवार को स्नातक चार वर्षीय डिग्री कोर्स के प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर, 2025 की सम्बन्धित विषयों की प्रायोगिक परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय के निदेशानुसार प्रायोगिक मौखिक परीक्षा संचालन हो रही है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अनुप्रिया राज ने बताया कि सात जनवरी से प्रारंभ हुए प्रायोगिक परीक्षा 13 जनवरी तक संचालित की जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतकर कर्मचारी, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में प्रायोगिक परीक्षा को संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। प्रधानाचार्य अनुप्रिया राज ने बताया कि महाविद्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ बाह्य शिक्षकों को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश पर संचालन के लिए नियुक्त किया गया है। मौके पर प्रो. कंचन कुमारी, ...