दरभंगा, जनवरी 7 -- जिले की हरेक पंचायत में कमला नदी का अस्तित्व प्राकृतिक नहर रूप में रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि उस दौर में खेती सृमद्ध थी, पर वर्तमान में कमला नदी की धाराएं तटबंध में कैद हो चुकी हैं। मधुबनी जिले के जयनगर से गौसाघाट आने वाली कमला नदी का भी मुहाना बंद है और नदी के तौर पर बरसाती पानी नाले की शक्ल में है। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण जी चौधरी व सुशील कुमार यादव बताते हैं कि पूर्णिमा मेले से दो-तीन पहले बोरिंग से नदी में पानी भरा जाता है और घाट की सफाई होती है। उन्होंने बताया कि संतान का वरदान देने के लिए कमला मैया की पूजा लोग आस्था से करते हैं। इनकी कृपा से उत्पन्न बच्चों का नामांकरण लोग 'जीवछ या जिवछी' के रूप में करते हैं। उन्होंने जहां-जहां ऐसे नामधारी लोग मौजूद हैं, वहां तक कमला मैया की ख्याति है। जिला प्रशासन नदी में पान...