मधुबनी, जून 21 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। नेपाल के तराई क्षेत्रों और स्थानीय स्तर पर हो रही बारिश के कारण झंझारपुर से गुजर रही कमला बलान नदी के जलस्तर में अचानक बड़ा उछाल आया है। इस वर्ष यह दूसरी बार है जब नदी के जलस्तर में इतनी तेजी से पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे है, जिससे फिलहाल बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नेपाल में बारिश से रतवा और कनकई नदियों का जलस्तर बढ़ाजलस्तर में वृद्धि बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, जलस्तर में वृद्धि की शुरुआत शनिवार से हुई। शनिवार रात होते-होते नदी का जलस्तर करीब एक मीटर तक बढ़ गया। रविवार को यह तेजी जारी रही और नदी का जलस्तर 48.48 मीटर से बढ़कर 49.50 मीटर पर पहुंचना दर्ज किया गया। विभाग...