कमला बलान नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ा, अभी खतरे के निशान से नीचे
मधुबनी, जुलाई 18 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ ही नदी-नालों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में झंझारपुर में बह रही कमला बलान नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के भीतर नदी के पानी में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे स्थानीय प्रशासन और तटबंध के भीतर रहने वाले लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है।
जलस्तर की वर्तमान स्थिति फ्लड कंट्रोल रूम से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर 12 बजे कमला बलान नदी का जलस्तर 49.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को नदी का जलस्तर 49.20 मीटर पर था। इस प्रकार नदी में 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.