कमला बलान का जलस्तर लाल निशान के करीब, तटबंधों पर बढ़ा दबाव
मधुबनी, जून 22 -- झंझारपुर/जयनगर/मधेपुर। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण झंझारपुर में कमला बलान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से आसपास के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को झंझारपुर में कमला बलान नदी का जलस्तर 50 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान (50.50 मीटर) से महज 50 सेंटीमीटर नीचे है। नदी में हर दो घंटे पर लगभग 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस कारण नदी के दोनों तरफ बने तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। तटबंधों के भीतर बसे परतापुर एवं भदुआर घाट की स्थिति बिगड़ने लगी है। इस पार से उस पार जाने के लिए स्थानीय लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.