प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर उनके जन्मदिन की बधाई दी और कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल तथा टाटा ट्रस्ट के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के लिए उच्चस्तरीय इलाज की बड़ी कमी रही है, जिसके चलते मरीजों को लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। यह समझौता क्षेत्र के लोगों के लिए सस्ता, गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि यह एमओयू अस्पताल के उन्नयन और आधुनिक कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है। टाटा ट्रस्ट ने इस परियोजना के लिए 250 करोड़ तक के वित्तीय सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.