सीतापुर, मई 3 -- बहादुरगंज, संवाददाता। क्षेत्र के शमशेर नगर (गढ़चप्पा) में निर्माणाधीन कमला नारायण इंटरनेशनल स्कूल में पुस्तकालय एवं वाचनालय का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईजी अरुण कुमार गुप्ता ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय को भविष्य में भी आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया और मौके पर सहायता राशि भी भेंट की। समारोह में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जिसमें श्रीलंका की नृत्यांगना कुमारी एनके समन माली ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही, श्रीलंका और बांग्लादेश के कलाकारों की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य से सबका मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौ...