मधुबनी, दिसम्बर 3 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर आरएस थाना के सोहराय मदनपुर के निकट बुधवार को कमला नदी में 22 वर्षीय युवक का शव उपलाता मिला। मृतक का पहचान राम प्रसाद पासवान के पुत्र अमोद कुमार पासवान के रुप में हुई है। वह आरएस थाना के पुरनी पोखर, वार्ड 22 का निवासी है। मृतक पेन्टर का काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र अमोद 28 नवंबर से ही लापता था। शाम को चाय पीकर घर से निकला तो उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार खोजबीन में लगे हुए थे। मृतक दो भाई में छोटा था। वह अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि युवक पहले नशा आदि था। लेकिन नशा मुक्ति का दवा सेवन करने के बाद कुछ दिनों से पूर्ण स्वस्थ होकर अपने काम धंधा में लग गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरएस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नदी से निकाल कर अपने कब्जे में ले लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.