मधुबनी, जून 17 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर के कमलापुल निकट कमलानदी में मंगलवार को डूबे 15 वर्षीय बच्चे का शव 24 घंटे के बाद मिला। गोताखोर तथा एनडीआरएफ की टीम के अथक प्रयास के बाद कमला बराज के उत्तर तरफ शव फसा मिला। जिसे आवश्यक कारवाई के उपरांत परिजन को सौप दिया गया। युवक कलुआही थाना टोल के नरार धत्ता टोल निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव है। जो मंगलवार को मलमास के समाप्त होने पर नरार गांव से दर्जनो लोग संग आये थे। तथा कमला नदी में स्नान करने उतरे तथा गहरे पानी में डूबकर कही बह गये। सूचना पर पुलिस तथा नागरिक प्रशासन आये। यह भी पढ़ें- कमला नदी में नहाने गये युवक का शव मिला थानाध्यक्ष अमित कुमार व पुलिस बल और अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से नदी में नाबालिक के खोजबीन कराने के साथ एनडीआरएफ...