मधुबनी, जून 3 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र से गुजर रही कमला नदी में बुधवार को डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय डीएवी स्कूल के नवमी कक्षा के छात्र उज्जवल कुमार के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों के साथ घर में बिना बताए पिपराघाट के समीप कमला नदी में नहाने गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार दिन के 11 बजे उज्जवल अपने साथियों के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह पिपराघाट के पास गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना को देखकर उसके साथी घबरा गए और वहां से भाग निकले। यह भी पढ़ें- परौर में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला, मचा कोहराम कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना के समय एसडीआरएफ की कोई टीम मौके पर उपलब्ध नहीं थी। नगर परिषद के मु...