दरभंगा, अप्रैल 18 -- संजय लाला, दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र की उघरा महापारा पंचायत के दरगाहपुर में कमला नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान दाहू सदा के पुत्र रामचंद्र सदा (48) के रूप में की गई है। मृतक की बहन पूनम देवी ने बताया कि वे गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नदी की ओर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि कोई पानी में डूब गया है। उनके अनुसार परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे। तब तक उनके भाई को नदी से बाहर निकाला जा चुका था। उन्हें डीएमसीएच पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके साथ बच्चे हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। उनकी मौत ...