कमला गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पांच घर जलकर राख
समस्तीपुर, जून 7 -- उजियारपुर। प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत वार्ड 9 में रविवार को अचानक हुई अगलगी में कम से कम 5 घरों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में करीब 5 लाख रुपए मूल्य की सम्पति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसा का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका लोग जता रहे हैं।
अग्नि बुझाने का प्रयास हादसे के दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते कम से कम 5 घरों को आग अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की सूचना पर स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच उजियारपुर थाना एवं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच कर लोगो के सहयोग से भड़कते आग पर काबू पाकर अन्य घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.